थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटे वृद्ध की शिनाख्त शनिवार को हो गई। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अमवांकला निवासी देवराज वर्मा (60) को कान से कम सुनाई देता था। टहलते हुए जगदीश रेलवे फाटक पर पहुंच जाने के कारण किसी ट्रेन से कट गए थे। काफी देर बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर परिजन पुलिस चौकी आकर मृतक के कपड़े से शिनाख्त किया। संवाद