फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अराजकतत्वों को चिह्नित कर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार की देर रात डीआईजी आरपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को अपराधियों पर सख्ती का निर्देश दिया। कहा कि थानों पर सभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर पूरी तैयार कर लें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगामी पर्व दीपावली, डाला छठ के मद्देनजर सभी थानक्षेत्र में होने वाले मेला आयोजकों संग बैठक कर मानक के अनुरूप संसाधन, सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कहा। अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि छोटी से छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जाएं। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने का निर्देश दिया। कहा कि महिला अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई, हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएं। सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि सोशल मीडिया टीम की तरफ से निगरानी रखी जाएं। इस मौके पर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी राजेश भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें