ज्ञानपुर। औराई के माधोसिंह स्टेशन पर करीब चार दिन पूर्व ट्रैक के किनारे मिले युवक के शव की बुधवार को शिनाख्त हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन शव को देख रोने लगे। ज्ञानपुर के सरपतहां निवासी जयनाथ मिश्र ने बताया कि उनका बेटा रोहित उर्फ छोटू घर से सूरत में रह रहे अपने बड़े भाई विक्की मिश्र के पास जाने के लिए कहकर निकला था, लेकिन जब वह सूरत नहीं पहुंचा तो विक्की ने फोन कर जानकारी दी। इससे पूरा परिवार परेशान हो गया। परिजनों को जानकारी मिली की 30 नवंबर की रात औराई के माधोसिंह रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई थी। जिसका शव ज्ञानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। वहां जाने पर पता चला कि वह शव रोहित का ही था। संवाद