ज्ञानपुर। आगरा जेल में निरुद्ध विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्र ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। एक अक्तूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी पर आए विधायक ने विज्ञप्ति जारी किया। जिसमें आरोप लगाया कि चुनाव से पहले सरकार फर्जी मुकदमे लाद रही है। जिससे मैं चुनाव न लड़ पाऊं। मेरे बेटे विष्णु मिश्र को एसटीएफ लगातार भारी मात्रा में फर्जी हथियारों को प्लांट कराकर फंसा रही है। जिससे वह मेरी चल-अचल संपत्ति जब्त कर सके। कहा कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। अंतिम दम तक न्याय के लिए लड़ूगा।