फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गीत, संगीत व नाटक से पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। ब्लॉक के अभोली ग्राम पंचायत सचिवालय के सभागार में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधान गीता बिंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए संक्रामक बीमारियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शेषमणि सरोज सहित आशा संगिनी, समुह सखी, आंगनवाडी और बच्चों ने संयुक्त रूप से गीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। वहीं बच्चों ने नाटक कर स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा मौर्या ने बताया कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर अनीता देवी, राजन बिंद, सौरभ, उर्मिला सिंह, ज्ञान देवी, रेखा सिंह, सरोजा देवी, मुक्ता देवी, इंदिरा पाल आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें