फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दहेज न देने पर की दूसरी शादी, पति पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। स्थानीय पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और दूसरी शादी करने के आरोप में पति पर प्राथमिकी दर्ज किया। विवाहिता राधा देवी ने बताया कि उनकी शादी चार जून 2021 को हिंदू रीति रिवाज के साथ टेमा दुर्गागंज निवासी प्रतीक बिंद उर्फ राहुल बिंद के साथ हुई थी। शादी में पिता के द्वारा सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था। इसके बाद भी उनके पति के द्वारा बार-बार और दहेज की मांग की जाने लगी। जब परिवार वालों ने असमर्थता जताई तो वे मुझसे बात करना बंद कर दिए और आए दिन प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि इस बीच उनके पति मुंबई जाकर दूसरी शादी कर ली। अब तीन लाख रुपया दोगी तब तुम्हे साथ रखेंगे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें