ज्ञानपुर। अगले माह में चार दिन लगातार बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज व रविवार को अवकाश के चलते बैंक बंद रहेगा। पांचवे दिन सोमवार को बैंकों का संचालन नियमित होगा। चार दिन बैंक बंद होने की वजह से एटीएम पर धन निकासी का दबाव बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में चार नवंबर से पहले ही जरूरी काम कर लें। एलडीएम अभिषेक कुमार ने बताया है कि दीपावली पर्व को लेकर बैंक शाखाओं में अवकाश घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार यानी चार नवंबर को दीपावली की वजह से बैंक बंद रहेगा। पांच नंवबर यानी शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के चलते अवकाश रहेगा। शनिवार को भैया दूज का अवकाश है।अगले दिन रविवार है। इस वजह से खाताधारकों को धन निकासी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक अधिकारियों की मानें तो लगातार चार दिन के अवकाश की वजह से एटीएम पर धन निकासी का दबाव बढ़ेगा। सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को एटीएम को ठीक से संचालित करने के लिए कहा गया है।