फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग ट्राली जलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं तकनीकी खराबी तो कहीं विभागीय कर्मियों की सुस्ती के कारण भदोही जिले की बिजली व्यवस्था अव्यवस्थित है। इससे लोग परेशान हैं। आमजन जहां हवा-पानी की समस्या से परेशान है तो वहीं किसान फसलों की सिंचाई को लेकर चिंतित हैं। वहिदानगर उपकेंद्र से संचालित उपकेंद्रों में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों गांवों की आपूर्ति प्रभावित है। यहां 24 घंटे में महज एक या डेढ़ घंटे ही बिजली लोगों को मिली। विभागीय कर्मी इनकमिंग ट्राली जलने को प्रमुख कारण बता रहे हैं। वहिदानगर उपकेंद्र से संचालित नया अरता, कटरा, रमईपुर, पिलखुना और अकोढ़ा फीडर बुधवार की रात लगभग 12 बजे से प्रभावित है। फीडर से जुड़े करीब दो सौ गांवों में बृहस्पतिवार को मात्र आधे घंटे ही बिजली मिली। यहां डीसी इनकमिंग ट्राली जल गई है। एसडीएम एके पाल ने बताया कि शार्टसर्किट से जली ट्राली को ठीक कराकर बिजली व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास जारी है। उधर, कोनिया क्षेत्र में भी लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें