फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धूप और छांव के बीच उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही, लेकिन उमस जस की तस रही। नगर में रीवैंप योजना के तहत हो रहे काम के चलते काटी गई बिजली के कारण लोग परेशान नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन




जिले में दस दिनों में तापमान तेजी से चढ़ा है। शुक्रवार का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि दो दिनों से तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई, लेकिन धूप और उमस में कोई कमी नजर नहीं आई। सुबह आसमान में बादल नजर आए, लेकिन 10 बजते-बजते धूप का असर तेज हो गया। दोपहर को एक बार फिर मौसम कुछ देर के लिए बदला, लेकिन कुछ ही देर में तल्ख धूप हो गई। धूप के कारण लोग परेशान दिखे। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा देखा गया। जरूरी काम करने वाले लोग ही दोपहर में घर से बाहर निकले। ज्ञानपुर नगर में दिनभर बिजली कटी रही। इसका परिणाम रहा कि उमस भरी गर्मी में लोग परेशान दिखे। सोमवार का दिन होने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी देखने को मिली। दोपहर दो बजे तक कुल 841 मरीजों की ओपीडी हुई। तल्ख हुए मौसम के बीच चिकित्सक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि मौसम जितनी तेजी से बदला है, ऐसे में डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहना चाहिए। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण वायुमंडल में बने दबाव से आसमान में बादल हैं, लेकिन कोई घबराने वाली बात नहीं है, बूंदाबांदी हो सकती है। आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें