फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 लाख योनियों में मानव जीवन सर्वश्रेष्ठ: पंकज महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाजार से सटे सीमावर्ती गांव महानंदपुर में संत बाबा जय गुरूदेव के अनुयायियों की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी जी के उत्तराधिकारी पंकज महाराज पहुंचे। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण और आध्यात्मिक चेतना को जगा कर शाकाहार, सदाचार से मानव जीवन को धन्य किया जा सकता है। कहा कि 84 लाख योनियो में मानव जीवन सर्वश्रेष्ठ है। सत्संग साबुन है, जिससे जीवात्मा पर जमी कर्मों की गन्दगी साफ होती है, सत्संग से ही बोध होगा कि जीवात्मायें मानव षरीर में कहां से आ रहीं है। आंखों में मां, बहन, बेटी की पहचान लाएं और अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें। इस मौके पर बाबूराम यादव, विनय कुमार सिंह, संतराम चौधरी, मृत्यंजय झा, रामखेलावन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें