ज्ञानपुर ब्लॉक के हरिहरपुर गांव निवासी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से आवास की मांग की।
सीता देवी आदि ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में आवास के लिए आवेदन किया था लेकिन ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, सेक्रेटरी ने मनमानी कर ऐसे लोगों के नाम आवास का आवंटन कर दिया जो उसके पात्र नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छप्पर में समय काटना मुश्किल हो रहा है। डीएम ने ग्रामसभा में चल रहे आवंटन प्रक्रिया की जांच कराकर महिलाओं को वरीयता क्रम में रखने का निर्देश दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में गुंजा देवी, गीता देवी, बुधना देवी, फोटो देवी, फूलमती देवी, फूलदेई आदि रहीं।