कोइरौना थाना क्षेत्र के अरई गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से नंदलाल पाल के पक्के घर सहित दो मड़हे में आग लग गई। आग ने घर के सामने रखे दो मड़हे को चपेट में ले लिया। जिससे हजारों का सामान जल कर राख हो गया। घर की रसोई में रखे गैस सिलिंडर में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लग्गी से खींच कर सिलिंडर को बाहर निकाल कर आग बुझा दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। परिजनों के अनुसार आग से लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो