फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड तिराहा स्थित आनंद पॉली क्लीनिक एंड ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार को अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इससे चिकित्सालय में अफरातफरी मच गई। मामले में दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी रही। अस्पताल प्रबंधक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि नगर के ही दर्जन भर से अधिक लोग किसी की ड्रेसिंग कराने चिकित्सालय में आए थे। जहां कंपाउंडर पहले से एक मरीज का ड्रेसिंग कर रहा था। तुरंत अपना काम कराने को लेकर तोड़फोड़ शुरू करते हुए ट्रामा सेंटर कर्मियों से मारपीट की। जब तक लोग कुछ समझ पाते और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाते, तब तक तोड़फोड़ कर रहे लोग भाग निकले। हालांकि दो लोगों की पहचान हो चुकी है। शेष अज्ञात हैं। कंपाउंडर शिव शंकर यादव, अंकित, महेंद्र, विनोद को तोड़फोड़ के समय चोटें आई हैं। तोड़े गए कुर्सी, मेज, आदि सामानों की कीमत हजारों में बताई गई। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें