गंगा के आसपास वाले इलाके में करीब सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। 50 फीसदी अनुदान पर लगाए जाने वाली इस बागवानी से किसान तरक्की करेंगे। उद्यान विभाग में इसके लिए लक्ष्य भी मिल गया है। कोई भी किसान विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकता है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत गंगा के तटवर्ती गांवों के औद्यानिक विकास के लिए 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बागवानी कराने का लक्ष्य मिला है। गंगा किनारे स्थित औराई व डीघ ब्लाक के कुल 44 गांवों के किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। औराई के 17 व डीघ के 27 गांव हैं। योजना में बागवानी करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर की बागवानी पर आने वाले खर्च दो लाख 16 हजार रुपये की 50 फीसद धनराशि यानी कुल 1.8 लाख रुपये अनुदान मिलेगा। अनुदान हर महीने तीन हजार रुपये तीन वर्ष तक मिलना है।