फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के 900 कर्मियों का नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। साक्षर भारत मिशन के तहत काम करने वाले भदोही जिले के करीब 900 कर्मियों को मानदेय तीन वर्ष के बाद भी नहीं मिला। सभी कर्मियों का बकाया करीब 50 लाख रुपये से अधिक है। कर्मियों के बार-बार प्रार्थनापत्र देने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अब राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी पदों के लिए कितने कार्मिक थे, कितना बकाया है इसका भी जिक्र किया है। तीन सितंबर को साक्षर भारत मिशन से जुड़कर काम करने वाले जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वय और प्रेरकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह को प्रार्थनापत्र दिया था। मांग किया था कि तीन वर्ष से बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए। इस पर उस पत्र को संलग्न करते हुए बीएसए बीएन सिंह ने सात सितंबर को पत्र निदेशक को भेजा है। कहा कि बकाया का भुगतान कराया जाए। जिन कर्मियों का मानदेय बाकी है उनमें चार जिला समन्वयक, छह ब्लॉक समन्वयक और 850 प्रेरक शामिल हैं। बीएसए को ज्ञापन देने वालों में नीरज उपाध्याय, राजकुमार तिवारी, नीलेश कुमार पाठक आदि शामिल हैं। कर्मियों ने कहा कि एक तो बेरोजगार होकर बैठे हैं और जो बकाया है वह भी नहीं मिल रहा है। यदि बकाया धनराशि का भुगतान हो जाए तो काफी काम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें