पुलिस लाइन में गृह मंत्री के हेलीपैड स्थल को देखते एएसपी और भाजपा पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जन विश्वास यात्रा में शामिल होने के लिए 28 दिसंबर को जिले में आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अभेद्य सुरक्षा रहेगी। पुलिस और प्रशासन ने इसकी तैयारी को फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। कमांडो, खुफिया, पीएसी संग पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। एएसपी, सीओ रैंक के अफसर संग कई एसओ की ड्यूटी लगाई गई है। भाजपा की जनविश्वास यात्रा मंगलवार को करीब 11 बजे जिले में पहुंच जाएगी। जिसका कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 28 दिसंबर यानी मंगलवार को होने वाली सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। उनकी सुरक्षा और तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारी पूरी कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने रविवार को पुलिस लाइन और जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। एसपी के नेतृत्व में मानीटरिंग की जा रही है। 500 पुलिसकर्मियों के साथ दो कंपनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। जिसमें 15 से अधिक एसएचओ, एसओ, पुरूष, महिला सिपाही रहेंगी। डी घेरे के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।