फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी: पहले नगीनों की तलाश, फिर बनाई टीम खास

विज्ञापन
जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में हाकी खेलती बालिकाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

खास खबर
हाकी: पहले नगीनों की तलाश, फिर बनाई टीम खास
मंडल स्तरीय पहले ही टूर्नामेंट में बेटियों ने गाड़ दिया झंडा
हॉकी कोच मुनव्वर बने चक दे इंडिया... के कबीर
चार महीने में तैयार कर ली बालिकाओं की हॉकी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। महिला हॉकी पर बनी फिल्म चक दे इंडिया और उसके कोच कबीर यानि शाहरुख खान को कौन भूल सकता है। बेहतर मार्गदर्शन और मेहनत से फिसड्डी टीम को विश्व चैंपियन बना दिया। ऐसा ही कुछ कर रहे हैं जिला स्टेडियम के कोच मुनव्वर हुसैन। स्कूल-स्कूल छात्राओं को प्रेरित कर चार महीने में बालिकाओं की हॉकी टीम तैयार कर दी और शुक्रवार को मंडल स्तरीय पहले ही टूर्नामेंट में भदोही की बेटियों ने झंडा गाड़ दिया।
जनपद सृजन के ढाई दशक बाद भी कालीन नगरी में राष्ट्रीय खेल हाकी की बालिका टीम तैयार नहीं हो सकी। जिला स्टेडियम में वैसे तो इक्क-दुक्का लड़कियां हाकी खेलने आती थी, लेकिन उनका हास्टल में चयन होने से हाकी में बालिकाओं की संख्या शून्य हो गई। अप्रैल 2022 में हाकी कोच मुनव्वर हुसैन ने टीम बनाने की मुहिम शुरू की। भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज, चिंतामणि इंटर कॉलेज मूंसी और डीजे मौर्य बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्हें हाकी में हाथ आजमाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कुछ छात्राओं ने हाकी स्टिक पकड़ने का निर्णय लिया और टीम तैयार हो गई। तीन महीने से कोच के मार्गदर्शन में छात्राओं ने कड़ी मेहनत की। शुक्रवार को मंडलीय स्कूली हाकी प्रतियोगिता में सोनभद्र को 3-0 से हराकर बेटियां चैंपियन बनी तो हर कोई झूम उठा। कोच मुनव्वर हुसैन ने बताया कि दो साल पूर्व जिले में आया तो हाकी को लेकर बालिकाओं में काफी दिलचस्पी दिखी, लेकिन बालिकाएं स्टेडियम में दिखती नहीं थीं। उसी समय बालिका टीम बनाने का मन बनाया और आज टीम तैयार हो गई है।
विज्ञापन

इनसेट
बेहतर प्रदर्शन पर मंडलीय टीम में चयन
ज्ञानपुर। मंडलीय स्कूली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बालिका मंडलीय टीम में भदोही की कोमल पंडित, अंशिका राय, रागिनी गौतम, कविता गौतम, रिम्सा शर्मा, आरती राय, रोशनी गौतम, सविता गौतम, सुमन यादव, शिवानी राय, स्नेहा मोदनवाल शामिल र्हुईं हैं।
विज्ञापन

इनसेट
खेल से प्रभावित होकर दी हाकी स्टिक
ज्ञानपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन बालिकाओं के हाकी खेल से काफी प्रभावित हुए। बताया कि उन्होंने अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों को एक-एक हाकी स्टिक दी है। उनका कहना था कि गांव से आने वाली बेटियों के पास हाकी स्टिक नहीं थी जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसके साथ ही स्टेडियम की ओर से उन्हें किट भी दिया गया।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें