फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, पुलिस रखेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस ने तीन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। यह कदम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है। पुलिस इन पर लगातार नजर रखेगी। मुख्यमंत्री की ओर से अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जिले की पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त है। गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर से लेकर इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अपराध नियंत्रण के तहत तीन आदतन अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इसमें सालि निवासी नईबस्ती मर्यादपट्टी, पवन कुमार बिंद सुरियावां, विजय कुमार उर्फ कल्लू निवासी बैरीपरवा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ चार से लेकर छह मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और इन अपराधियों की हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखना है। सभी ए श्रेणी के हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें