फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुसौड़ा गांव में धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सुरियावां के कुसौड़ा में धर्मांतरण की खबर के बाद जुटी भीड़। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुसौड़ा गांव में मंगलवार शाम को धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों का आरोप है कि पहले भी कुसाैड़ा गांव में ऐसी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी। गांव में कुछ लोगों द्वारा धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां काफी दिन से चलाई जा रही हैं। मंगलवार को गांव में धर्मांतरण की सूचना पर संजय श्रीवास्तव, राजेश दुबे, राज मिश्रा, सुनील उपाध्याय, राकेश सिंह, आर्यन पांडेय और अशोक त्यागी समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। इससे गांव में कुछ समय के लिए माहौल गर्म हो गया, हालांकि पुलिस के पहुंचने से विवाद शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें