फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खड़ी बस पर गिरा हाईटेंशन तार, चालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड मोरवा पुल के समीप रविवार को तड़के खड़ी बस पर हाईटेंशन तार गिर जाने से बस में आग लग गई। आग लगने से बस चालक झुलस गया। उसे राजकीय एंबुलेंस से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दमकल कर्मियों के देर से पहुंचने के कारण ऑटो फ्यूज के कर्मचारियों ने निजी अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जौनपुर के सुरेरी निवासी चालक संदीप सिंह रविवार को वाराणसी-भदोही के बीच बस चलाता है। रात में खाली होने के बाद वह बस को नगर के एक पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा कर देता है। बताया जा रहा है कि रविवार की तड़के लगभग चार बजे बस के ऊपर से गुजरा 11 हजार बोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा। रविवार की सुबह से ही तेज बारिश भी हो रही थी। जिसके कारण हाईटेंशन तार टूटते ही पानी के कारण जमीन सहित पूरे बस में करंट दौड़ पड़ा। बस में करंट का आभास होते ही बस चालक बस से कूद पड़ा, लेकिन तब तक उसका हाथ और पैर बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे एमबीएस पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ करंट के कारण बस में भी आग लग गई। मौके पर उपस्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन को इसकी जानकारी दी, लेकिन दमकल कर्मियों के पहुंचने में देर होने से पेट्रोल पंप कर्मियों ने दर्जनों निजी अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाया। पेट्रोल पंप संचालक भरत लाल मौर्या ने बताया कि हादसा तड़के सुबह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें