फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डॉक्टर बनना चाहते हैं हाईस्कूल के टॉपर शास्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं के टॉपर शास्वत मिश्रा शुरू से ही काफी मेधावी रहे हैं। पढ़ाई के प्रति उनका रूझान ऐसा रहा है कि वे पढ़ने के दौरान समय का भी ध्यान नहीं रखते हैं। शास्वत ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। अमर उजाला के साथ बातचीत के दौरान शास्वत ने बताया कि वे अपनी बहन की तरह ही मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर बनना चाहते हैं। बताया कि परीक्षा के दौरान वे चार से पांच घंटे हर दिन तैयारी करते थे। इसके अलावा अन्य दिनों में भी वे दो से तीन घंटों तक पढ़ाई करते हैं। सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता और गुरूजनों को देते हैं। बताया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल से काफी दूरी बना ली थी और सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करते हैं। बातचीत के दौरान उनके पिता आलोक मिश्रा ने बताया कि बेटा शुरू से ही काफी मेधावी रहा है। बताया कि इस समय वे कानपुर में अपनी बहन के साथ हैं। वहां आगे की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें