फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विदेशियों को लुभा रहे हैं उच्च गुणवत्ता और रंगामेजी वाले कालीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नई दिल्ली के ओखला के एनएसआईसी मैदान में बृहस्पतिवार को 44वें इंडिया कार्पेट एक्सपो के दूसरे दिन लगभग 132 विदेशी खरीदारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सीईपीसी के अनुसार दो दिन में 292 आयातक और 99 आयातक प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं। एक्सपो में विभिन्न साइज, डिजाइन, रंगामेजी और गुणवत्ता वाले कालीन तथा विशिष्ट फॉल विंटर कलेक्शन आयातकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धी कीमत रखने वालों के स्टॉल पर अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को कारपेट एक्सपो में भदोही विधायक जाहिद बेग भी पहुंचे और स्टालों का अवलोकन किया। पहली बार रिकार्ड 275 कालीन निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में भदोही कालीन परिक्षेत्र के निर्यातकों की भागीदारी से इस आंकड़ों को पाया जा सका है। भाग ले रहे निर्यातकों में अधिकतर मझोले निर्यातक और लघु उद्यमी हैं, जो एक्सपो में पहुंच कर खासे उत्साहित हैं। अधिकतर निर्यातकों के अनुसार, एक्सपो का दूसरा दिन पहले दिन के मुकाबले अच्छा रहा। हालांकि लोगों का कहना है कि कीमतों को लेकर बड़ी प्रतिस्पर्धा है। इस प्रतिस्पर्धा में जो कम से कम मुनाफा लेकर काम कर रहा है, वही विजेता साबित हो रहा है। लोगों ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी का क्षेत्रफल बढ़ जाने से मेला क्षेत्र में अधिक जगह दिख रही है। सीईपीसी प्रशासनिक सदस्यों ने भदोही विधायक का स्वागत किया। विधायक ने व्यवस्था देखकर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें