फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला चिकित्सालय के हर्बल गार्डेन का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के हर्बल गार्डेन का सुंदरीकरण कराया जाएगा। विभाग पौधों की सुरक्षा के लिए ब्रिक गार्ड लगाने के साथ ही गार्डेन के अंदर अत्याधुनिक लाइटिंग व अन्य कार्य कराए जायेंगे। जिससे मरीजों के साथ रात में रुकने वाले तीमारदार गार्डेन में जाकर आराम कर सकें। हर्बल गार्डेन में 25 से 30 प्रकार से औषधीय पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में दो माह पहले हर्बल गार्डेन का निर्माण कराया गया था। जहां से 25 से 30 प्रकार के औषधीय पौधों को लगाया गया था। विभाग की ओर से गार्डेन में पौधों की सुरक्षा के लिए ब्रिक गार्ड लगाए जाएंगे । इसके अलावा गार्डेन में इंटरलांकिंग इत्यादि कार्य कराने के बाद लाइटिंग व बेंच इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। पार्क को आकर्षक बनाने के लिए यहां पार्किंग वाली घास लगाई जाएगी। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों को सकारात्मक माहौल देने की दिशा में यह कार्य किया जा रहा है। फिलहाल 25 से 30 प्रकार के औषधीय पौधे गार्डेन में लगे हुए हैं। इसमें 85 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें