ज्ञानपुर। जिला अनिल कुमार ने बुधवार को कोरोना संक्रमण से बचाव और विधिक सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव आरिफ अहमद अंसारी ने बताया कि जिला हेल्प लाइन नंबर 9170582447, राज्य स्तर पर 800-419-0234 और राष्ट्रीय स्तर पर 15100 चालू रहेगा। कारागार में निरुद्घ बंदी अपने अधिवक्ता के माध्यम से हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करेंगे। न्यायिक पैनल के निर्देश पर चयनित अधिवक्ता हेल्प लाइन नंबरों पर दर्ज मामलों में उचित परामर्श और सहयोग देंगे।