फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवाओं के खाते में पहुंची 4.75 करोड़ की इमदाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 31 हजार 996 निराश्रित विधवाओं के खाते में शासन ने चार करोड़ 75 लाख की सरकारी इमदाद भेज दी है। 500 रुपये प्रति माह की दर से तीन माह के हिसाब से 1500-1500 रुपये की रकम भेजी गई, हालांकि तकनीकी खामी से अब भी 150 महिलाओं को पेंशन नहीं मिल सकी है। सामाजिक परिवेश में पति की मौत के बाद विधवा महिलाओं को जटिल समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसी महिलाओं को केंद्र सरकार प्रोत्साहन के रूप में 500 रुपये प्रतिमाह देती है। विभागीय आंकड़ों में जिले की 31 हजार 996 महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिल रहा है। पखवारेभर पूर्व महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की दर से चार करोड़ 75 लाख की रकम भेजी गई। ग्राम पंचायतों से सत्यापन का कार्य हटने से विधवा पेंशनरों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। आनलाइन आवेदन के तीन माह में ही उन्हें योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाता है। आनलाइन आवेदन करने में त्रुटि होने से 150 महिलाओं को पेंशन नहीं मिल सकी है। विभाग ऐसे आवेदनों की त्रुटि सुधारने में लगा है। दुर्गागंज : अभोली ब्लॉक के धनऊपुर निवासी नगीना देवी, बासमत्ती देवी, जड़ावती देवी का कहना है कि विधवा पेंशन मिल रही है। अर्जुनपुर की कमला ने बताया कि पेंशन मिल रही है। बताते चलें कि 1994 में शुरू हुई विधवा पेंशन योजना 2015 में आनलाइन हुई। पूर्व में योजना के तहत लाभार्थी को 300 रूपये प्रतिमाह मिलता था, लेकिन 2016 में सरकार ने 200 रूपये बढ़ाकर 500 प्रतिमाह कर दिया। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि नए आवेदन मिलने पर सत्यापन कर उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है। प्रयास रहता है कि सभी को योजना का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें