फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का तेवर: उल्टी और दस्त के मरीज बढ़े, पेट दर्द भी कम नहीं

विज्ञापन
गर्मी और उमस से जिला अस्पताल में भर्ती उल्टी-दस्त के मरीज। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। तापमान में बढ़ोत्तरी तथा खानपान में लापरवाही के चलते उल्टी-दस्त के मरीज अस्पताल में लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में उल्टी और दस्त वाले एक दर्जन मरीज भर्ती किए गए। इनमें से अधिकतर को शाम तक दवाएं और आवश्यक दिशानिर्देश देकर छोड़ दिया गया। अस्पताल के सीएमएस डा.संजय तिवारी ने कहा है कि पेट दर्द और बुखार के भी रोगी भी आ रहे हैं। बताया कि गर्मी को देखते हुए लोग खान-पान पर विशेष ध्यान रखें, विशेष रूप से शुद्ध पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है। बढ़ती गर्मी व तेज धूप के चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं। मरीजों को दवाएं देकर उन्हें कुछ घंटे रखा जा रहा है। यदि वे बेहतर महसूस करते हैं तभी छोड़ा जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक एक दर्जन मरीज भर्ती किए गए। इनमें सिविल लाइंस की शाहजहां बेगम (60), सुरियावां के मनोज (22), पश्चिम तरफ के करीम (19), रजपुरा रेलवे फाटक के पास की विद्या (69), बढ़ौना की रामरज्जी देवी (55) को भर्ती किया गया। सभी को पानी चढ़ाया गया है। पानी चढ़ने के बाद सभी बेहतर महसूस कर रहे थे। दो मरीजों की शिकायत थी कि उन्हें एक इंजेक्शन बाहर से मंगा कर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें