फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवि के होनहारों ने सुना पीएम का संदेश

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखते जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दिल्ली के तालकटोरा से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को जिले के होनहारों ने सुना। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में एलईडी टीवी में दो घंटे तक छात्र-छात्राओं ने पीएम के एक-एक टिप्स को गौर से सुना। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट के विभिन्न बोर्ड परीक्षार्थियों से रूबरू हुए। इसी तरह विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने पीएम की बातों को ध्यान से सुना। डीआईओएस अशोक कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में डर की भावना समाप्त हो जाती है और वह मन लगाकर बोर्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं। जनवि के प्रधानाचार्य सीएम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें