फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सायरन बजते ही दौड़े स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देश में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले के चार स्वास्थ्य केन्द्रों पर मंगलवार को मॉकड्रिल कर विभाग ने अपनी तैयारियों को परखा। इस दौरान अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का सायरन बजते ही स्वास्थ्यकर्मी अलर्ट हो गए और कोविड मरीज को एंबुलेंस से लेने के लिए दौड़ पड़े। पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड मरीज के डेमो को सुरक्षा के बीच वार्ड में पहुंचाया। देश में फिर से कोरोना केसों में इजाफा हो रहा है। संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को परखना शुरू कर दिया। मंगलवार को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुरियावां, दुर्गागंज और औराई पर मॉकड्रिल हुई। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि अस्पताल में दोपहर में मॉकड्रिल कर स्वास्थ्य उपकरण परखे गए। इस दौरान कोविड एल टू अस्पताल, आक्सीजन प्लांट आदि देखे गए। सब कुछ दुरुस्त मिला। इसी तरह सीएचसी औराई पर सुबह से ही स्वास्थ्यकर्मी अलर्ट रहे। जैसे ही एंबुलेंस कोरोना मरीज को लेकर हूटर बजाते हुए परिसर में पहुंची, आनन-फानन में एंबुलेंस का गेट खोल कर स्ट्रेचर पर कोविड मरीज को लेकर सीधे ट्रामा सेंटर में बने कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। थर्मल स्कैनिंग के अलावा मुस्तैद चिकित्सकों की टीम पीपीई किट में मरीज की जांच की और इलाज शुरू किया। सुरियावां सीएचसी पर दोपहर 12 बजे, एडिशनल सीएमओ डॉ. जेसी सरोज की उपस्थिति में मॉकड्रिल हुई। अधीक्षक डॉ. आशीष चतुर्वेदी, डॉ. आलोक, प्रवीन चौबे ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। दुर्गागंज सीएचसी में डॉ. शिवेंद्र, डॉ. गीता देवी, महेश बिंद, अनिल शर्मा, मुकेश बिंद, बिंदू पाल आदि की उपस्थिति में मॉकड्रिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें