फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोहरे मौसम से बिगड़ रही सेहत, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में लगातार तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को रात का तापमान 11.6 और दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप होने से मौसम हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है औैर रात में ठंड बढ़ जा रही है। बढ़ी ठंड को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी सांस, सर्दी, जुकाम और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिले वमें मौसम के करवट लेने से लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ा है। ठंडी हवा और गिरते तापमान के कारण वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। नवंबर में लगातार पारा गिरता जा रहा है। दिन में धूप और रात में बढ़ती ठंड ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गईं हैं। ज्ञानपुर स्थित जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को ओपीडी में 705 की ओपीडी हुई। इसमें 500 से अधिक सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज रहे। आम तौर पर हृदय रोग के मरीज 10 से 15 ही आते थे लेकिन ठंड बढ़ने के बाद संख्या 30 से 35 पहुंच गई है। फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि इस समय वायरल फीवर के अधिकतर मरीज बच्चे और बुजुर्ग हैं। तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और जुकाम इसके सामान्य लक्षण हैं। अधिसंख्य मामलों में मरीज पांच से सात दिनों में ठीक हो जाते हैं लेकिन अगर लगातार तेज बुखार या कमजोरी बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं सांस और हार्ट के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। संक्रमण से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें और शरीर को गर्म रखें। तापमान में अंतर होने के कारण शरीर को अनुकूल होने में समय लगता है, ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी-जुकाम और वायरल से बचाव के लिए गर्म पानी पिएं, गुनगुने पानी से गरारे करें, मौसमी फल खाएं और भीड़ भाड़ वाले इलाकों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें