फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोहरे मौसम से बिगाड़ रही सेहत, ओपीडी में 20 फीसदी बढ़े मरीज

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर मरीजों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुबह-शाम गलन और दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ दिनों से मौसम में रोज बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में एक हजार और सौ शय्या सरपतहां में 300 मरीज ओपीडी में आए। मरीजों को दवा के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल के डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तित होने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार सहित वायरल बीमारी और पेट दर्द के मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। बीमारी से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ये सतर्कता है जरूरी
- ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े अभी जरूर पहनें।
- बाजार में बिक रहे तले खाद्य पदार्थ खाने से बचें।
- रात में बच्चों को गर्म दूध पिलाएं।
- सुबह में ताजा पानी से नहाएं।
- सुबह में टंकी के पानी से न नहाएं।
- गुनगुना पानी पीएं, ठंडा पानी न पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें