फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वास्थ्य केंद्रों पर लटका ताला, चार का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रो की बदइंतजामी नहीं सुधर रही है। देर से आना और जल्दी जाने की प्रथा भी नहीं थम रही। शनिवार को इसकी पोल खुल गई। सीएमओ ने उप स्वास्थ्य केंद्र कलनुआं का निरीक्षण किया तो वहां ताला बंद मिला। अधीक्षक समेत चार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। सभी का स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके चक ने शनिवार को दोपहर 12 बजे डीघ सीएचसी के अधीन उप स्वास्थ्य केंद्र कलनुआ का निरीक्षण किया। यहां पर ताला लटका मिला। सीएचओ नदारद रही। जिसे लेकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सेंटर पर सीएचओ अनुराधा मौर्या, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पीसी बिंद, बीपीएम धनेश पटेल, बीसीपीएम ऋषि ज्ञानेश का वेतन रोकते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर विभागीय कार्रवाई की हिदायत दिया। सभी से तीन दिनों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। गजाधरपुर में टीका सत्र का निरीक्षण किया, जहां सब कुछ ठीक-ठाक रहा। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी अपनी आदत में सुधार लाएं। तय समय तक स्वास्थ्य केंद्रो पर रूककर मरीजों को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें