फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में हेडमास्टर निलंबित, पूर्व प्रधान की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में बिना यूनिफार्म आई एक छात्रा की पिटाई के मामले में आखिरकार हेडमास्टर पर सोमवार को गाज गिर गई। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने निलंबित कर बीआरसी से अटैच कर दिया। पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। 22 अगस्त को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में आठवीं की छात्रा अंजली बिना यूनिफार्म के स्कूल आई। छात्रा की मां का आरोप था कि पूर्व प्रधान मनोज दूबे ने यूनिफार्म न पहनने पर उसकी बेटी की पिटाई की और जातिसूचक शब्दों से गाली दी। डीएम ने मामले को स्वत: संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित की। एसडीएम भदोही चंद्रशेखर, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी लालजी ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। जांच आख्या में पूर्व प्रधान के खिलाफ शिकायत सत्य पाई गई। बताया गया कि पूर्व प्रधान मनोज दूबे आए दिन विद्यालय में अनावश्यक रूप से आते हैं और ताकझांक करते हैं। कक्षाओं में जाकर बच्चों को डराते- धमकाते हैं। इससे बच्चों के मानसिक स्तर पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। हेडमास्टर ने भी मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से नहीं की। इसको लेकर प्रधानाध्यापक चंद्रजीत दूबे की लापरवाही सामने आई। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार को हेडमास्टर चंद्रजीत दूबे को निलंबित कर दिया। वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधान मनोज दूबे फरार चल रहे हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हेडमास्टर चंद्रजीत दूबे को निलंबित कर बीआरसी से अटैच किया गया है। स्कूल के दो अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें