फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हरिलाल पाल बने अपना दल एस के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल को क्षेत्रीय महासचिव मिर्जापुर परिक्षेत्र बनाए जाने के बाद भदोही के घमहापुर निवासी हरिलाल पाल को अपना दल एस का जिलाध्यक्ष बनाया गया। बृहस्पतिवार को पार्टी के ज्ञानपुर नगर अध्यक्ष शाहिद परवेज के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत व सम्मान किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के नितियों एवं सिद्धांतों को लेकर समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लेकर नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया जाएगा। समारोह में अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव व्यापार मंच राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बड़े ही कर्मठ व जुझारु व्यक्ति हैं। मौके पर सुनील सिंह पटेल, नंद जायसवाल, दिनेश शर्मा, सरस सिंह, महेंद्र यादव, सचिन दूबे, बृजेश जायसवाल, जगदीश गुप्ता, मुनीराज बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें