ब्लॉक क्षेत्र के सिखापुर गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने सुबह से ही मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया। शाम चार बजे से हरि-कीर्तन पाठ शुरू किया। ढोल-मंजीरे के साथ भजन-कीर्तन किया गया। हरि बोल की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बाबा मिश्रा, विनोद कुमार पांडेय, आनंद नारायण मिश्रा माैजूद रहे।
संवाद