फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, जमा हुए 24 लाख

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम गौरांग राठी को सहायता राशि देने के बाद औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और ब्लॉक प? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई अग्निकांड में पीड़ितों के उपचार के लिए डीएम गौरांग राठी की पहल का असर दिखने लगा है। पहले दिन शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों संग आम लोगों ने छोटी-छोटी रकम से जमा राशि 24 लाख तक पहुंचा दी है। अधिकारियों ने भी अपने वेतन से पांच से लेकर 20 हजार की रकम दी है। शुक्रवार को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने अपने वेतन से एक लाख की सहायता दी। साथ ही कहा कि निधि से भी मदद की जाएगी। अभी उस पर उच्चाधिकारियों से चर्चा की जा रही है। इसके अलावा भदोही विधायक जाहिद बेग ने निधि से पांच लाख, औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा ने डेढ़ लाख, उद्योगपति निखिलेश मिश्र ने एक लाख और भदोही पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने एक लाख की सहायता राशि दी। अधिकारियों ने मदद में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा 20 हजार, बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने 11 हजार, डीसी मनरेगा राजाराम पांच हजार, बीडीओ सुरियावां कमलजीत सिंह 10 हजार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती 10 हजार, उपायुक्त रोजगार श्यामजी ने पांच हजार, जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी। युवा शक्ति एवं भाजपा नेता जेपी सिंह ने 20 हजार, शशांकधर दूबे ने पांच हजार, ग्राम प्रधान कलिकमवैया बिंदु दूबे पांच हजार, भक्तापुर के राजेंद्र दूबे ने 21 हजार, झिंगुरपुर के विनय सिंह ने 11 हजार, महेंद्र दूबे 10 हजार, सुनील यादव ने पांच हजार, डॉ. वीरेंद्र दूबे ने 11 हजार रूपये की सहायता दी। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि जिले के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इससे पहले ही दिन 24 लाख रुपये राहत कोष में जाम हो गए। रकम की राशि आगे और भी बढ़ जाएगी। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी की अपील पर शिक्षकों ने अभियान में सहयोग कर एक दिन का वेतन पीड़ितों की सहायता के लिए दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें