फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रा के आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। बीते दो वर्ष कोविड के चलते हजयात्रा नहीं हो पाने के बाद वर्ष 2022 के हजयात्रा के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। 1 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। शनिवार को खुद्दामे हज समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। समिति के सरपरस्त हाजी शाहिद हुसैन अंसारी ने अपने आलमपुर प्रतिष्ठान में कहा कि भारत सरकार व सउदी हुकूमत की अहम वार्ता के बाद हजयात्रा-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 31 जनवरी 2022 तक चलेगी। उन्होने बताया कि आवेदन तिथि खत्म होने के बाद तीन किश्तों में भुगतान जमा करना होगा। बताया कि एक कवर में पांच लोग साथ जा सकते है। खास यह कि हज यात्रा के लिए 65 वर्ष तक के लोग ही आवेदन कर सकेंगे। केवल वही लोग हजयात्रा के लिए आवेदन कर सकेंगे जिनका जन्म 10 जुलाई 1957 या उसके बाद हुआ हो। हजयात्रा आवेदन करने के लिए दोनो टीके लगे होना आनिवार्य है तथा पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2022 होना चाहिए। आज ही पांच आवेदकों के फार्म भी भरे गए। हज कमेटी के जिला ट्रेनर हाजी आजाद खां ने बताया कि हज यात्रा के लिए लखनऊ के अमौसी से उड़ाने रवाना होंगी। तीन लोगों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए जो सहयोग करेंगे। बैठक में समिति के सरपरस्त रहे मरहूम हाजी सौदागर अली के निधन पर दुख व्यक्त कर उन्हें खिराजे अकीदत पेश किया गया। उनकी जगह उनके छोटे भाई मुमताज आलम को समिति की सदस्यता दी गई। बैठक में अब्दुल कादिर अंसारी, हाजी इमाम बेग, हाजी जाहिद अली, हाजी वलीउल्लाह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें