गोपीगंज। क्षेत्र के सरई पठखानी गांव में मंगलम स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को खेला गया। इसमें टास जीतकर पहले खेलते हुए टकटैया की टीम निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाई। ज्ञानपुर ने छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सोमवार से शुरु हुई प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। विजेता और उप विजेता टीम को सर्वसमाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने नकद पुरस्कार प्रदान किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का अंग है। हार से निराश नहीं होना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश बिंद, राकेश पाल, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, कैसर खान, धनेश पंडा आदि रहे।