ज्ञानपुर। घने कोहरे और हाड़ कपाती ठंड के बीच मंगलवार को श्रमदानियों ने ऐतिहासिक ज्ञान सरोवर में घंटों मेहनत कर मलबा निकाला। चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ज्ञान सरोवर एक बार फिर संवरने लगा है। सफाई करने वालों में विकास नारायण सिंह, शिवशंकर मौर्य, जगन्नाथ, विजय कृष्ण देववंशी, संजय मोदनवाल, जीतू पटवा, माता प्रसाद आदि मौजूद रहे।