फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी ज्ञान सरोवरकी तस्वीर, बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

विज्ञापन
ज्ञानपुर स्थित ज्ञान सरोवर की टूटी सीढ़ियां। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा काशी नरेश की ओर से बनाए ऐतिहासिक ज्ञान सरोवर की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत ने 39.64 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रमुख सचिव नगर को भेज दी है। इससे सरोवर की सीढ़ियों को आकर्षक बनाने के लिए टाइल्स लगाया जाएगा, साथ ही जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के सामने ऐतिहासिक ज्ञानसरोवर स्थित है। लगभग 150 साल पुराना सरोवर देखरेख के अभाव में बदहाल हो चुका है। सीढ़ियां जहां कई जगह से टूट गई हैं वहीं आसपास से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। अब सरोवर की ऐतिहासिक छंटा को वापस लाने के लिए नगर पंचायत ने पहल शुरू कर दी है। ज्ञानसरोवर का सौंदरीकरण करने के लिए नगर पंचायत ने 39 लाख 64 हजार रुपये का प्रस्ताव प्रमुख सचिव को भेजा है। स्वीकृत मिलने के बाद काम शुुुरू किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे ने बताया कि तालाब की सीढ़ियों पर टाईल्स, छतरी, आकर्षित लाइटिंग की जाएगी। इसके अलावा युवाओं के लिए अलग से सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। इसके अलावा सीढ़ियों पर कई स्थानों पर रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्प भी लगाए जाएंगे। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं संग युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण से सरोवर की ऐतिहासिकता एक बार फिर लोगों को दिखेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक माह में कार्ययोजना को स्वीकृति मिल जाएगी। वार्ड नंबर चार के सभासद रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरोवर की बेहतरी के लिए काफी समय से आवाज उठाई जा रही है। कार्ययोजना को स्वीकृति मिल जाएगी तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें