फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक सवार पर थूका गुटखा, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कार सवार ने बाइक सवार युवक पर चलते हुए गुटखा थूक दिया। बाइक सवार युवक ने विरोध किया तो कार सवार ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेहड़ा चुंगी के पास का है। तहरीर के अनुसार मोतिया झील मार्ग निवासी विकास कुमार बृहस्पतिवार की रात बाइक से शिवपुर की तरफ जा रहे थे। रेहड़ा चुंगी के पास कार सवार कुछ युवकों ने चलती कार से उनकपर गुटखा खाकर थूक दिया। विरोध किया तो कार सवार आगे बाइक सवार युवक को रोककर पिटाई कर दी। पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि दुकान बंद कर घर वापस आ रहे थे। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मारपीट का एक मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें