नगर स्थित चकवा महावीर मंदिर पर मंगलवार शाम को गोधुल बेला में हनुमान जी का शृंगार हुआ। हनुमान जी के भव्य अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। मंदिर परिसर जय बजरंग बली के जयकारे गूंज उठा। देर शाम तक दर्शन पूजन का क्रम बना रहा। शाम के समय मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद घंटा घडियाल, करतल, शंख के ध्वनि के बीच शाम सात बजे हनुमान जी की विशेष आरती उतारी गई। उपस्थित जनों में प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर हरेंद्र प्रताप सिंह, शिवम सिंह, राहुल सिंह, कृपा शंकर सिंह, आदर्श सिंह उपस्थित रहे।