कोइरौना थाना क्षेत्र के बेरवां पहाड़पुर निवासी 22 वर्षीय छात्र ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र प्रयागराज में स्नातक की पढ़ाई करता था। प्रयागराज से युवक के शव को लाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बेरवा पहाड़पुर निवासी हापू पांडेय का 22 वर्षीय पुत्र मोनू पांडेय प्रयागराज में रहकर स्नातक की पढ़ाई करता था। वहां वह किराये के कमरे में रहता था। रविवार की शाम उसने कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे रोते-बिलखते प्रयागराज पहुंचे और युवक के शव को घर लेकर आए। सोमवार को स्थानीय घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी नहीं हो सकी।