फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमा सभागार में महानिदेशक विदेश व्यापार का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। महानिदेशक विदेश व्यापार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए केंद्र सरकार बेहतर से बेहतर से माहौल देने के लिए तत्पर है। साथ ही जो योजनाएं संचालित हैं उनका लाभ लोगों को पारदर्शी तरीके से मिले इसके भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। वे शुक्रवार को मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में एकमा कार्यकारिणी के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कालीन उद्यमियों की जो समस्याएं हैं उनका निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उद्योगों के विकास के लिए हर स्तर से पहल की जाएगी। इससे पूर्व बैठक में उद्यमियों ने शुरू की गई नई योजना रोडटेप का लाभ उठाने में आ रही समस्याएं बताईं। भौगोलिक संकेतक के क्रियान्वयन में हो रही देरी तथा ब्रैंडिंग के लिए 10 प्रतिशत कैश इंसेंटिव, पांच वर्ष के लिए इंट्रेस्ट सबवेंशन 3 प्रतिशत से 5 प्रतिशत किए जाने आयात मूल्य पर फ्रेट सब्सिडी, विदेशों को माल भेजने में फ्रेट को जीएसटी मुक्त करने जैसी मांगें रखी र्गईं। इस पर महानिदेशक विदेश व्यापार ने आश्वासन देते हुए इस आशय का पत्रक भी लिया और साथ ही हरसंभव उद्योग को सहायता प्रदान करने का निर्यातकों को आश्वस्त किया। बैठक को जिलाधिकारी गौरांग राठी, संयुक्त महानिदेशक अमित कुमार ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व एकमा के कालीन भवन में पहुंचे अधिकारीगण का निर्यातकों ने गुलदस्ता देकर स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्य रूप से एकमाध्यक्ष मो.रजा खां, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मानद सचिव असलम महबूब, मानद संयुक्त सचिव आलोक बरनवाल के अलावा जयप्रकाश गुप्ता, रवि पाटोदिया, विनय कपूर, गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, अरशद वजीरी, सूर्यमणि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें