डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय मे शुक्रवार को नवाचार परिषद और आइक्यूएसी द्वारा उद्यम स्थापित करने के निवेश उपायों पर ऋतिक रंजन सिंह के संयोजन में व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने छात्रों को नवाचार परिषद और इसकी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवाचार परिषद से आपको न केवल जानकारियां मिलेंगी, बल्कि उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। कहा कि जानकारी के अभाव में छात्र केवल सेवा क्षेत्र में जाने का प्रयास करता रहा है, जबकि उसका मार्गदर्शन हो तो वह अपना खुद का उद्योग स्थापित कर सकता है और वह खुद लोगों को रोजगार दे सकता है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। मुख्य वक्ता इनोवेशन अंबेसडर डाॅ. श्वेता सिंह ने छात्रों को निवेश के उपायों से अवगत कराया। बताया कि उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। बहुतों ने नौकरी छोड़कर उद्योग स्थापित किए और आज एक अच्छे मुकाम पर हैं। संचालन डाॅ. रुस्तम अली और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अमित तिवारी ने किया। मौके पर आइक्यूएसी प्रभारी डाॅ. माया यादव, बृजेश कुमार, डाॅ. शिखा तिवारी, पूनम द्विवेदी, डाॅ. अंकिता तिवारी, आशीष जायसवाल समेत अन्य रहे।