बॉडी बिल्डर खिलाड़ी सादान को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
भूटान में जून माह में होने वाले दक्षिणी एशियाई बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व गोपीगंज के सादान अहमद करेंगे। कोच आशीष सिंह ने शनिवार को बताया कि भूटान में होने वाले टूर्नामेंट के लिए सादान को तैयार किया जाएगा। इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के यूपी जनरल सेक्रेटरी विश्वासराव ने कहा कि इंडिया की तरफ से सादान का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों तेलंगाना में सादान ने 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इस मौके पर सुरेश सेठ, प्रवीण श्रीवास्तव, आशीष सिंह मौजूद रहे।