फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के पिपरीस डीह ग्राम में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर लगभग ढाई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी मकान में ताला बंद कर मुंबई एक वैवाहिक समारोह में गए थे। इस बीच सोमवार को गांव वालों से मकान का ताला टूटे होने की सूचना पाकर वे ट्रेन से भदोही के लिए रवाना हो गए थे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने कहा है कि गृहस्वामी के आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

गांव के लल्लन दुबे अपने घर में ताला लगाकर परिवार के लोगों के साथ गत दिनो मुंबई चले गए थे। सोमवार को जब गांव के लोगों की नींद खुली तो देखा कि लल्लन दूबे के मकान काताला टूटा हुआ है तब लोग हैरत में पड़ गए। बरामदे में सामान बिखरा पड़ा था। गृह स्वामी घर पर थे नहीं सो ग्रामवासियों ने पुलिस के साथ साथ लल्लन दूबे को सूचना दी तब पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। पुलिस वहां कई लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कुछ अहम जानकारी नहीं मिल सकी।
उक्त मकान के कुछ दूर पर ही रहने वाले लल्लन दूबे के चचेरे भाई ने घर के अंदर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर, चूल्हा, टीवी, इन्वर्टर, बैटरी, अन्न आदि समेत काफी सामान गायब थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग ढाई लोग रुपये के सामान चोरों के हांथ लगा है। लोगों को इस बात पर आश्चर्य हो रहा था कि घर के मुख्य दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरा लगा होने के बाद भी चोरों ने बेखौफ होकर अपना काम किया और सामान लेकर चंपत भी हो गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि गृह स्वामी के आने के बाद ही मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें