कोतवाली पुलिस ने गत दिनों धीरपुर गांव में हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए बिना नंबर की बाइक के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कब्जे से पीली-सफेद धातुल के साथ आभूषण बरामद किये। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि धीरपुर निवासी विपिन मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर सुनील कुमार निवासी सीतामढ़ी-नारेपार, हिमांशु सोनी निवासी बलरामपुर बरेठी उतरांव-प्रयागराज को तीन नग सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने का झुमका, तीन नग चांदी के पायल,एक बिना नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शातिर चोरों के खिलाफ धारा- 411 अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।