फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना के कटरा पुलिस चौकी क्षेत्र के डीघ गांव के बलुआ बस्ती में चोरों ने प्राणनाथ मिश्रा के बंद मकान का ताला तोड़ कर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का सोने और चांदी का आभूषण, कपड़ा और 50 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सूचना पर दिल्ली रह रहे मकान मालिक शनिवार को घर पहुंच कर कोइरौना थाना में लिखित तहरीर दी। डीघ गांव के बलुआ निवासी प्राणनाथ मिश्रा का नवनिर्मित मकान जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग से महज सौ मीटर दूरी पर है। उन्होंने बताया कि वे परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। मकान के प्रथम मंजिल के दो रूम में कीमती सामान रख ताला बंद कर चले गए थे। आशंका जताई जा रही है कि दीपावाली की रात चोरों ने मेन गेट के चैनल तोड़कर प्रथम मंजिल पर पहुंच कर बंद रूम का ताला तोड़कर सोने, चांदी का आभूषण, 50 हजार रुपये नकद समेत कीमती साड़ियां, कपड़े उठा ले गए। बताया कि चोरी की जानकारी शुक्रवार को उनके भाई शंभूनाथ मिश्रा को हुई तो कोइरौना थाना में तहरीर दी। शनिवार शाम को चौकी इंचार्ज कटरा अविनाश तिवारी जांच करने पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि दो दिन से थाने का चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। उल्लेखनीय है कि कोइरौना थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि महज एक माह में कई चोरियां हुई लेकिन पुलिस किसी भी चोरी का पर्दाफाश करने में नाकाम रही है। चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना चित्रकूट पूरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक न चोरी हुए सामान बरामद हो सके हैं न चोर हाथ लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें