जंगीगंज। धनतुलसी मोड़ के पास चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। बीसी संचालक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह एसबीआई का बीसी सेंटर चलाते हैं। रमेश गौतम ने बताया कि वह के वेल्डिंग कारखाना चलाकर भरण-पोषण करते हैं। अमित मिश्रा ने बताया कि छोटी दुकान चलाकर जीवयन-यापन करते हैं। दुकानों को प्रतिदिन की तरह बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने सुनसान देखकर ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एसबीआई का एक और बीसी सेंटर चलाने वाले रमेश यादव ने बताया कि ताला काटते समय जाग हो जाने से चोर सामान ले जाने में असफल रहे। शुक्रवार को सुबह दुकान खोलने आने पर चोरी की जानकारी हो सकी। दुकानदारों में भय है कि चुनाव के समय गैर जिलों से भी पुलिस बल की मौजूदगी है और कोतवाली, थाना, चौकी अंतर्गत क्षेत्रों में रुटमार्च किया जा रहा है। रुटमार्च का कोई असर चोरों पर नहीं है। उप निरीक्षक जंगीगंज अकरम खान ने कहा कि दुकानदारों की तहरीर पर जांच की जा रही है।