उत्तर रेलवे के परसीपुर स्टेशन स्थित पश्चिमी फाटक पर आउटर सिग्नल फेल होने से एक मालगाड़ी मंगलवार को लगभग आधे घंटे खड़ी रही। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलकर्मियों ने सिग्नल की खराबी को दूरुस्त किया, जिसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान जाम में बाइक, लग्जरी कार और बसों में सवार यात्री राहुल, रागिनी, मनोज कुमार, सर्वेंद्र ने काफी नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि रेल खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण होने के बाद भी इस तरह की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। स्टेशन अधीक्षक निसार अहमद ने बताया कि सिग्नल फेल होने से मालगाड़ी लगभग आधे घंटे खड़ी हुई थी। खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।